हरदोई- शादी के 5 वर्ष बाद कोई संतान न होने पर ससुराली जनों ने महिला को प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
पाली थाना के फतेहपुर निवासी कुलदीप की पत्नी रिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिंकी के पिता शिव दयाल निवासी जलालपुर थाना बिलग्राम ने बताया उन्होंने 5 वर्ष पहले शादी की थी। कोई संतान होने पर ससुराली जन उसे आए दिन पीटतते थे। आरोप है कि उसकी पिटाई से ही मौत हुई है।