हरदोई। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ऐसे में हालत बिगड़ गई। परिजनों उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसकी मौत हो गई।
सांडी थाना के हासौलिया निवासी नीलू के परिजनों का कहना है काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था शनिवार की शाम को नीलू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जब अस्पताल पहुंचे, वहां पर डॉक्टर ने जहर खाने की आशंका पर भर्ती किया। इलाज के दौरान मौत हो गई। नीलू अपने भाई धीरज के साथ रहता था। एक बहन है।