हरदोई- भाजपा विधायक श्यामप्रकाश एक बार फिर सोशल मीडिया पर किये गए एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए है। श्यामप्रकाश गोपमाऊ से भाजपा विधायक है और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चे में रहते है।
श्यामप्रकाश की फेसबुक पोस्ट एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। श्यामप्रकाश ने सरकार को फिर कटघरे में किया खड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नौकरशाही की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है और अपनी फेसबुक पेज पर की टिप्पणी में लिखा है कि प्रदेश में नौकरशाही उदासीन व बेलगाम है। उन्होंने फेसबुक पर की गई टिप्पणी में लिखा है कि मुख्यमंत्री के आदेशों का भी अधिकारी जब संज्ञान नही लेते है तो विधायकों के पत्रों का क्या हाल होगा। बतातें चलें कि सीएम के पत्र के बाद विधायक ने यह अपने फेसबुक पर पोस्ट की टिप्पणी की है।