दो लोगों ने खाया जहर एक की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों का मामला 

                 हरदोई- अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो गांव में दो युवकों ने जहर खा लिया। जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
                 कोतवाली देहात के बरगांवा निवासी शिवमंगल जे सोमवार की शाम को किसी बात से खफा होकर जहरीली वस्तु खा ली। जिस से हालत बिगड़ गई।परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान दूसरे दिन शिवमंगल ने दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।जहर खाने की वजह से परिजन चुप्पी साधे हैं।वहीं लोगों के मुताबिक  घरेलू कलह को लेकर परेशान रहता था।वही बघौंली थाना के दौलत पुर निवासी हिमांशु ने किसी बात से खफा होकर जहर खा लिया। जिससे हालत बिगड़ गई।परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज चल रहा है।