इंटरसिटी ट्रेन की टक्कर लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

कौशाम्बी ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की ग्राउंड कवरेज

जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र के अझूवा चौकी क्षेत्र धूमाई स्थित रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिमी छोर लगभग 150 मीटर की दूरी पर खंभा नंबर 890/20 के पास कानपुर से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी ट्रेन के सामने आज सुबह पाँच बजे लगभग एक युवक आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने से युवक का एक पैर व एक हाथ टूट गया व चेहरे पर भी चोट आई है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सुचना देने पर घटनास्थल पहुंचे सैनी थाना क्षेत्र के एस आई तीर्थ राज यादव अपने हमराहियो के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव की ग्रामीणों द्वारा पहचान करवाने का प्रयास किया। लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।