मल्लावां (हरदोई)- कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर देर रात कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी शहीद 35 पुत्र इस्तियाक शनिवार के देर साम चौराहे से सामान लेकर पैदल घर जा रहा था काजीटोला के सामने रोड पार कर रहा था।तभी कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया परिजनों ने सीएससी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।