हरदोई में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात हुई है । जमीन के विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट के उतार दिया । भाई के प्रति दिल मे कितनी नफरत थी इसका उदाहरण तब दिखा जब एक भाई दूसरे भाई की मौत तक उसको पीटता रहा । इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा है ।
मामला हरदोई की कोतवाली शाहाबाद के मोहल्ला गढ़ी चाँद का है । यहां दो सगे भाइयो के विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली । जानकारी के अनुसार बड़े भाई जलाल ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी, डंडो, बेलचे से छोटे भाई आमिर पुत्र लईक खाँ की हत्या कर दी । विवाद उनके घर से चन्द कदमों की दूरी पर एक मस्जिद के पास हुआ और बड़े भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर सगे छोटे भाई पर तब तक प्रहार किया जब तक उसके प्राण नहीं निकल गये । मृतक आमिर के एक लड़की और एक लड़का है जो काफी छोटे है । घटनास्थल पर एएसपी निधि सोनकर ने पहुँचकर जानकारी जुटाई । वहीं कोतवाल उमाशंकर उत्तम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेजवाया । बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है ।