कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक 25 वर्षीय युवक की तेज बुखार से मृत्यु हो गई। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
बताते चलें गोविंद पुत्र नन्हेलाल उम्र 25 वर्ष निवासी शमशेर नगर कमालपुर दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जिन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। इनकी हालत काफी बिगड़ती देख वह लोग इन्हें गुरुवार को दिल्ली से घर पर छोड़ गए। जिनकी शनिवार को तेज बुखार से मृत्यु हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता