2 साल से पेट दर्द की बीमारी से परेशान युवक ने मौत की रास्ता चुन ली। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया।युवक की मौत से परिवार के पालन पोषण में आर्थिक तंगी का संकट सामने आ गया है
बेहटा गोकुल थाना के उमरन पुर निवासी प्रमोद ने रविवार की दोपहर में जहर खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में मातम पसर गया परिजनों के मुताबिक मृतक पांच भाइयों में बड़ा था एक पुत्र एक पुत्री है मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।