बीते एक माह से कछौना ब्लाक प्रमुख की कुर्सी हथियाने और बचाने की चल रही कवायद अब जोर पकड़ रही है।अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू होते ही सण्डीला विधायक राजकुमार अग्रवाल सक्रिय हो गए और सोमवार को कछौना स्थित अपने आवास पर ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कर उनकी नब्ज टटोली और उनका दर्द जाना समझा और दर्द निवारण का भरोसा दिया।
हालांकि बैठक में कई सदस्यों ने ब्लाक के अधिकारियों कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उनकी कोई नही सुनता।यह पीड़ा सुनाई तो विधायक ने इस पर सब जल्दी ठीक हो जाएगा का भरोसा दिलाया।विधायक ने बैठक कर किसी के बहकावे में न आने की अपील भी की।विधायक श्री अग्रवाल ने बताया कि 80 में 67 सदस्य उनके साथ है। अविश्वास प्रस्ताव पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग अनर्गल अफवाह फैला रहे हैं उनके सपने कभी साकार नही होंगें।