आज स्वतंत्रता आन्दोलन के अग्रणी महान आदिवासी क्रान्तिकारी बिरसा मुण्डा का शहादत दिवस है । बिरसा मुण्डा के व्यक्तित्व का आप इसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि उन्हें झारखण्ड भगवान कह कर सम्बोधित करता है । भगवान बिरसा के शहादत दिवस पर उन्हें पूरे देश में सम्मान के साथ याद किया जा रहा है ।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट किया कि आदिवासी पहचान और स्वाभिमान के महान योद्धा, उलगुलान के नायक आबा बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर शत-शत नमन। आदिवासी संस्कृति भारतीय सभ्यता की नींव है। दमन, विस्थापन और ‘विकास’ की मार झेल रहे आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ा होना ही आज बिरसा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
भजपा अध्यक्ष ने अमित शाह ने ट्वीट किया कि स्वतंत्रता आन्दोलन के अग्रणी सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी ने सीमित संसाधनों के बावजूद भी वनवासी भाईयों के साथ अंग्रेजी शासन से लोहा लिया। उनका पूरा जीवन देशहित और वनवासी भाईयों के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। ऐसे महान लोकनायक बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन।