एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन यात्रियों को पिलाया शीतल जल

जल संरक्षण हेतु जागरूक करने के लिए यात्रियों को दिया संदेश

दीपक श्रीवास्तव (कछौना, बालामऊ)


बालामऊ (हरदोई) – सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद व प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों में अंदर जाकर भीषण गर्मी से व्याकुल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया l

भीषण गर्मी में भूगर्भ जल स्तर लगातार नीचे जाने लगता है l ऐसे में भूगर्भ जल पर संकट पैदा होना भी स्वाभाविक है l सोमवार को बालामऊ रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर व स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों मैं अंदर जाकर भीषण गर्मी से व्याकुल यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर जलसेवा की l भीषण गर्मी में यात्रियों ने ठंडा जल पीकर राहत की सांस ली l और इस सेवा कार्य के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जल वितरण के साथ साथ यात्रियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक भी किया l

एबीवीपी के जिला सह संयोजक सत्यम मिश्रा ने बताया कि जल प्रकृति द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है, धरती पर जीवन का सबसे जरूरी स्रोत चल है क्योंकि हमें जीवन के सभी कार्यों को निष्पादित करने के लिए जल की आवश्यकता होती है जैसे पीने, भोजन बनाने, नहाने, कपड़ा धोने, फसल पैदा करने आदि के लिए l धरती पर जल का संतुलन कुछ प्रक्रियाओं के द्वारा होता है जैसे वर्षा और वाष्पीकरण l पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्सा पानी से घिरा हुआ है जबकि बहुत कम प्रतिशत जल अर्थात स्वच्छ जल मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है l इसलिए हमें पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए l
एबीवीपी के जिला एस एफ डी प्रमुख अजय शुक्ला ने यात्रियों को जल संरक्षण के लिए जागरुक करते हुए बताया कि पानी की एक एक बूंद कीमती है, भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पानी की कमी की सभी समस्याओं के बारे में हमें अपने आप को जागरुक होना चाहिए l

नगर एस एफ डी प्रमुख हर्ष गुप्ता ने यात्रियों को जागरुक करते हुए बताया कि जल संरक्षण के लिए हम सभी के द्वारा किया गया छोटा सा प्रयास एक बड़ा परिणाम दे सकता है जैसे की बूंद बूंद करके तालाब, नदी और सागर बन सकता है l जल संरक्षण के लिए हमें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत नहीं है, हमें केवल अपने प्रति दिन की गतिविधियों मैं कुछ सकारात्मक बदलाव करने की जरूरत है जैसे हर इस्तेमाल के बाद नल को ठीक से बंद करें, फव्वारा या पाइप के बजाय धोने या नहाने के लिए बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें l जल का उपयोग सही ढंग से करें तथा पानी की गुणवत्ता को बनाए रखें l

इस अवसर पर जिला सहसंयोजक सत्यम मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य मौर्य, नगर उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सहमंत्री सुंदरम मिश्रा, तहसील संयोजक मोहित प्रजापति, नगर मंत्री शिवम त्रिपाठी, नगर-ई एबीवीपी प्रमुख अमर गुप्ता, जिला एस एफ डी प्रमुख अजय शुक्ला, नगर एस एफ डी प्रमुख हर्ष गुप्ता, बृजेंद्र, सूरज गुप्ता, विवेक शर्मा, उदय प्रताप सिंह, धीरज गुप्ता, शुभम शुक्ला, दीपक, निशीष गुप्ता, राज अवस्थी, मोहित अवस्थी सहित तमाम एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l