हरदोई पुलिस के मुखिया विपिन कुमार मिश्र की कार्यशैली प्रशंसनीय

जिला अस्पताल हरदोई के सहयोग से कराया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

राघवेन्द्र कुमार “राघव”
प्रधान संपादक, इण्डियन वॉयस 24

राघवेन्द्र कुमार ‘राघव’


आज जब तमाम सरकारी प्रयासों के बाद भी पुलिस की समाज में मित्र पुलिस की छवि नहीं बन पा रही है । पीड़ित पुलिस के पास जाने में असहज महसूस करता है क्योंकि उसे लगता है कि उसे थानों में न्याय नहीं मिलेगा । ऐसे में हरदोई पुलिस के मुखिया की कार्यशैली प्रशंसनीय है । पुलिस अधीक्षक हरदोई विपिन कुमार मिश्र को विभागीय अधिकारी संत कहते हैं । श्री मिश्र के हरदोई आने के बाद पुलिसिया कार्यशैली में बड़ा अन्तर देखने को मिला है । सबसे बड़ा बदलाव पुलिस की बदलती छवि है ।घूसखोरी में गिरावट इसकी तस्दीक़ करती है ।

इसी क्रम में आज सोमवार को पुलिस लाइंस हरदोई स्थित अस्पताल में श्री विपिन कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक हरदोई महोदय द्वारा जिला अस्पताल हरदोई के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उक्त रक्तदान शिविर में जनपद के विभिन्न थानों से आए आरक्षी गौरव कुमार ,सतीश, अरुण, हिरेंद्र, सोमवीर, दिनेश, इरशाद अंसारी आदि ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । पुलिस अधीक्षक हरदोई महोदय ने सभी रक्तदानकर्ता कर्मचारियों की प्रशंसा की ।