पी.बी.आर. विज्ञान क्लब के तत्वावधान में किया गया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

पी.बी.आर.इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज हरदोई में पी.बी.आर. विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के 118 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने सालिड वेस्ट द्वारा उत्पन्न प्रदूषण को दूर करने का उपाय , जल का अनावश्यक दोहन रोकने व विद्युत ऊर्जा की बचत ,गांव व शहर को बाढ़ के खतरे से अवगत कराने हेतु वाटर एलार्म, विद्युत ऊर्जा उत्पादन, मोबाइल लिफ्ट , सोलर पम्प, डी.एन.ए, आदि का आकर्षक माडल प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कालेज के संरक्षक डा.एन.के.सिंह, अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी, प्रबन्धक इं.अचिन सिंह पटेल , प्रधानाचार्या कु.इन्द्रा देवी, क्लब समन्वयक प्रदीप नारायण मिश्र, गणित प्रवक्ता राजीव मिश्र , राम नरेश मिश्र, सुशील कनौजिया , बी.पी.अवस्थी, मनीष पाठक, ओमप्रकाश, अनूप वर्मा, छ.शि.इं.कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ,चिरंजीव कुमार आर्य,पी.बी.आर. कृषि महाविद्यालय के विनीत कुमार सिंह आदि ने बच्चों से माडल के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।