घर में उत्तर पुस्तिकाएं लिखे जाने की सूचना पर पुलिस का छापा, एक हिरासत में 

मल्लावां (हरदोई)-  श्री रामदयाल वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजलपुर में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा की कॉपी एक घर में लिखे जाने की सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस ने जांच पड़ताल की । लेकिन इस मामले में कुछ भी बरामद नही हुआ । पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।  

प्रदेश सरकार के नकल विहीन परीक्षा कराने के आदेश पर जहाँ जिलाधिकारी पुलकित खरे जी तोड़ मेहनत कर नकल विहीन परीक्षा कराने की कोशिश कर रहे हैं वहीं मंगलवार को श्री रामदयाल वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजलपुर में हाई स्कूल की विज्ञान परीक्षा में किशन पुत्र जानकी निवासी संजलपुर के घर पर कॉपी लिखे जाने की सूचना से सब कुछ ठीक नहीं की बात सामने आती है । किसी ने मल्लावां कोतवाल दीपक रघुवंशी को नकल कराए जाने की सूचना दी थी । पुलिस बल के साथ कोतवाल दीपक रघुवंशी जांच पड़ताल करने पहुंचे तो कुछ भी हाथ न लगा ।

पुलिस किशन को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई । जहां खबर मिलने तक पूछताछ जारी थी । कोतवाल दीपक रघुवंशी ने बताया कि जैसी सूचना मिली थी वैसा कुछ मिला नहीं । ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे पता चलता कॉपी लिखी जा रही थीं । केंद्र व्यवस्थापक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों द्वारा कॉपी लिखे जाने की जो सूचना दी गई थी वह फर्जी थी ।