बारात में शामिल होने जा रहे युवकों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो
file pic
गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज के पास नीम के पेड़ से एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी टकरा गई जिसमे सवार सोभित अवस्थी 23 पुत्र सुधीर अवस्थी निवासी बावन लोनार की मौके पर मौत हो गयी जबकि कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सभी बावन निवासी है। बताया जाता है कि बारात बावन से कन्नौज गयी थी।बताया जाता है कि सोभित के पिता की कुछ दिन ही पहले हार्ट अटैक पडने से मौत हो गयी थी।सोभित की मौत से परिवार पे दुखो का पहाड टूट गया घर मे कोहराम मचा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।