कछौना (हरदोई) : जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी हरियावां एस०आर० कुशवाहा के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चल रहा है ।
इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज जयकरण शर्मा व आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक बीती रात को कोतवाली बेनीगंज के ग्राम नट पुरवा में प्रातः 3 बजे आकस्मिक दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 200 लीटर अवैध शराब व 800 किग्रा लहन,6 शराब की भट्टिया तथा 4 गैस सिलेंडर बरामद करते हुए कुल 6 नफर अभियुक्तो गुड्डु पुत्र इदरीश, कमल पुत्र वियाजम, अमित पुत्र हरिपाल, जलीश पुत्र अशोक, सर्वेश पुत्र वंशी तथा मोटण पुत्र रामस्वरूप को मौके से गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत जेल भेज दिया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्यवाई में बेनीगंज पुलिस टीम व आबकारी की संयुक्त टीम मौजूदरही।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता