कटा व फंगस लगा केला जाँच-दल ने कराया नष्ट

शासन के आदेश व जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ए०के० पाठक के निर्देशन में मिलावटी खाद्य पदार्थों व सड़े गले फलों के विरुद्ध अभियान चलाया गया ।

अभियान में फल पकाने वाले लखनऊ रोड व बालामऊ स्थित प्लांटों का निरीक्षण किया गया । बालामऊ स्थित प्लांट में पाया गया लगभग 165 किलोग्राम कटा फंगस लगा केला नष्ट करवाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध गंगवार, खुशीराम, रामकिशोर व घनश्याम शामिल रहे।