दो लोगों पर हुई गुंडा एक्ट की कार्यवाई

मल्लावां (हरदोई)- कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के दो युवकों  पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने थाना क्षेत्र के ग्राम बिराइच मऊ निवासी नजमुल पुत्र मजीद तथा ग्राम हरीगंज मजरा शाहपुर पवार निवासी श्याम सुंदर पुत्र विष्णु पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है ।

कोतवाल ने बताया कि इन लोगों ने कई स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दिया है इसलिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।