हरदोई- थाना बेहटा गोकुल के अंतर्गत ग्राम जिआहा में डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस में एक युवक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । उसके पास से जेवरात व नकदी बरामद हुई थी । इसी घटना में फरार दूसरा मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
ग्राम जिआहा निवासी रजकोरा व रामलखन के घर में डेढ़ माह पूर्व चोरों ने घर के पीछे से घुसकर कमरे का ताला तोड़कर लाखों की जेवर व नकदी चोरी कर लिए थे । जिसके बाद बेहटा गोकुल के उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह जादौन, कांस्टेबल संजय सिंह यादव, अरुण कुमार, शहजाद मलिक, व सुदीप कुमार ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की । जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेरिया निवासी श्याम सिंह उर्फ बदर पुत्र तेजराम उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कमर बिछुआ, ₹2000, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया था । शुक्रवार को घटना का दूसरा मुख्य आरोपी कुँवर पाल पुत्र पंचम निवासी पपायीपुरवा थाना बेहटागोकुल को गिरफ्तार कर उसके पास से चांदी के जेवरात एक तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया है ।