पुलिस अधीक्षक औरैया श्री संजीव त्यागी के मार्गदर्शन में आगामी नगर निकाय चुनाव 2017 को लेकर आज फ्लैग मार्च किया गया । चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण तरीके से कराने के लिये क्षेत्राधिकारी विधूना के नेतृत्व में विधूना सर्किल के थाना विधून, बेला और अछल्दा के प्रभारीगण अपने – अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फ्लैग मार्च के दौरान मौजूद रहे । फ्लैग मार्च के समय अपर जिलाधिकारी औरैया और उप जिलाधिकारी विधूना भी मौजूद रहे । श्री त्यागी ने लोगों से आदर्श आचार संहिता के पालन की अपील की । पुलिस अधीक्षक औरैया ने सभी से निष्पक्ष और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान की अपील की । श्री त्यागी ने यह भी कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।
Related Articles
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
November 7, 2022
0
दारोगा पर कार्यवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले परिजन
July 13, 2018
0
सीएम के तहसील उद्घाटन कार्यक्रम में हंगामा
October 28, 2018
0