भारतीय किसान यूनियन ने थाने का किया घेराव

हरियावां- भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के बैनर के तले शनिवार को दोपहर 2 बजे थाना परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया । किसानों की मुख्य समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने की ।

किसानों की नाराजगी का कारण मुख्य रूप से छोटी ट्राली की तोल और अनियमितता है । 11नम्बर को किसान की ट्राली को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसको छुड़वाने के लिये किसान नेता राहुल ने फोन किया जिस पर थानाध्यक्ष  फूलचन्द्र ने किसान को फोन पर साले शब्द का प्रयोग किया जिसका ऑडियो वायरल हो गया है। जिस पर कार्यवाही की मांग की गयी है। किसानों ने कहा कि गन्ने के ट्रकों की ओवर लोडिंग को बंद किया जाए। गन्ना सेंटर पर घटतौली बन्द की जाए।

किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब पुलिस द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा। पुलिस किसान के गन्ने ट्राली का चालान कर रही है। किसी गन्ने से भरे ट्रक का चालान नहीं किया गया है। क्योंकि गन्ने के ट्रकों के मालिकों के पास से मोटी रकम आ रही है। चीनी मिल ले जा रहे किसान का गन्ना सूखा बता कर वापस किया जा रहा है। बकाया गन्ने का भुगतान जल्द दिलाया जाए। किसान का ज्ञापन लेने के लिये सीओ सिटी आये। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने किसान को साले कहने पर माफी मांगी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष शाहबाद राहुल मिश्रा, जिलाध्यक्ष हरदोई वीरप्रकाश, सदर तहसील अध्यक्ष भोले सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पिहानी सत्यवीर सिंह, राजीव सिंह, प्रेमकुमार, अमरपाल, भोगपाल, अखिलेश बाजपेई, रुबी सिंह, देवदत्त, सुनीता सिंह, समेत सैकड़ो संख्या में किसान मौजूद रहे है।