अरूण राठौर बने भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के प्रदेश सचिव

  • भारतीय किसान यूनियन (अ०) के प्रदेश सचिव मनोनीत हुए अरूण राठौर, किसानों के प्रति गिनाई अपनी प्राथमिकताएं।
  • किसानों, मजदूरों के हक के लिए सदैव करूंगा संघर्ष – अरूण कुमार राठौर (राणा)

कछौना (हरदोई)/लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन(अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के अनुमोदन पर यूनियन के प्रदेश सचिव (उ.प्र.) उमेश शुक्ला ने जनपद हरदोई के विकासखंड कछौना के ग्राम कलौली निवासी व प्रमुख समाजसेवी/ग्रामीण सेवा फाउंडेशन(संस्था) के अध्यक्ष अरूण कुमार राठौर ‘राणा’ को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

अरुण राठौर

कछौना में न्यू शुक्लागंज स्थित अपने कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश शुक्ला ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरूण कुमार राठौर को मनोनयन पत्र देते हुए उन्हें यूनियन को मजबूत करने व चौधरी ऋषिपाल अंबावता के सिद्धांतों को प्रत्येक किसान तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरूण कुमार राठौर ‘राणा’ ने विशेष बातचीत में बताया कि वह अपने पद का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भारतीय किसान यूनियन(अ०) को मजबूती देने का हरसंभव प्रयास करेंगे। किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी हर समस्या का निराकरण करने में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए चौधरी ऋषिपाल अंबावता के सपनों को साकार करने व यूनियन की लोकप्रियता बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मेरे आदर्श रहें हैं, मैं उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर संगठन को बढ़ाने के साथ साथ किसानों, मजदूरों की आवाज बनकर उनके हकों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश शुक्ला व लखनऊ मंडल महासचिव अमन गाजी ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव अरूण राठौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अरूण राठौर के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर उनके सहयोगियों, मित्रों व समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रिपोर्ट ➖ एस.बी.सिंह सेंगऱ