अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया है कि यूक्रेन मे फंसे जनपद के छात्रों की प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिवारजन के सम्पर्क मे है।
आज विकास यादव पुत्र संतोष यादव से फोन से वार्ता हुयी। संतोष यादव ने बताया कि उनका पुत्र सुबह छह बजे रोमानिया से मुम्बई पहुंच चुका है। तेरापुरसौली के महेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री वैशाली इस समय रोमानिया मे एयरपोर्ट पर है जो आज रात एक बजे भारत के लिए फ्लाइट से रवाना होगी। यूक्रेन मे फंसे एक अन्य छात्र विकास यादव पुत्र संतोष यादव निवासी ग्राम रतनपुरा थाना हरपालपुर तहसील सवायजपुर आज सुबह रोमानिया से मुम्बई पहुंच गये है और इनकी आगे की यात्रा जारी है। इसकी जानकारी स्वयं विकास यादव द्वारा दी गयी है। फरहान अहमद सिद्दीकी पुत्र शमी अहमद सिद्दीकी निवासी हरदलमऊ सण्डीला हरदोई इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गये व आगे की यात्रा पर हैं। इसके अतिरिक्त जय सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी स्टेशन रोड सण्डीला दिल्ली पहुँच गये है तथा अभी यूपी सदन मे है। यह जानकारी जय के पिता राजेश ने दी है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से यूक्रेन मे फंसे छात्रों के परिजन को लगातार आश्वस्त किया जा रहा है और हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया जा रहा है।