अवैध कब्जा किसी हाल में नहीं बर्दाश्त


बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने सोत नदी से हटवाए जा रहे अवैध अतिक्रमण का निरीक्षण किया। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि जितना भी अवैध अतिक्रमण है, उसको हटाएं, जिससे नदी का वास्तविक स्वरूप उसको लौटाया जा सके। बाहर निकली मिट्टी को मनरेगा से कार्य कराकर भूमि को समतल कराया जाए। जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण करने वालों के साथ कोई रियायत न बरती जाए।