हरदोई। ब्लाक टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय-मुरलीगंज में नवीन बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रवेश-उत्सव के अन्तर्गत एक प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रदर्शनी के अन्तर्गत खेलकूद, पठन-पाठन सामग्री, स्व-निर्मित वस्तुएँ, चहक-किट, गणित-किट, आईसीटी उपकरण के साथ ही प्रशासन द्वारा प्राप्त सामग्री को मेला लगाकर प्रदर्शित किया गया। अभिभावकों ने भी उत्सुकता दिखाते हुए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
ए आर पी बीना वर्मा के साथ ही समस्त स्टाफ ने कक्षा-1 में नये नामांकन वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुये प्रोत्साहित किया। डायट-मेंटर उमेश चन्द्रा व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तथा श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के संस्थापक अखिलेश सिंह ने नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के साथ ही बच्चों की अच्छी उपस्थित को लेकर समस्त स्टाफ की सराहना करने के साथ ही बच्चों को पेन्सिल, टॉफी वितरण करते हुए बच्चों की हौसला अफजाई की तथा उचित मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश गुप्ता , विपिन त्रिपाठी ,संजय मिश्रा, रंजना सिंह, सहायक अध्यापक संजय श्रीवास्तव शिक्षामित्र प्रबन्ध समिति अध्यक्ष रामप्रसाद, प्रमोद ,विमला देवी, आकाश यादव रसोइयाँ माता के साथ ही विद्यालय के बच्चे व उनके अभिभावक व् माता समूह की महिलाये उपस्थित रही कार्यक्रम का सञ्चालन नोडल शिक्षक रेडिनेस विपिन त्रिपाठी द्वारा किया गया ।