त्रिपुरा में बाढ़ के बाद अब जनजीवन सामान्य हो रहा है। ऊनाकोटी जिले के कैलाशहर उपमंडल में राहत कार्य जारी है। उनाकोटी जिले के डी.एम. डी डारलौंग ने बताया कि करीब 42 हजार लोगों ने कैलाशयावण और कुमारघट सबडिविजनों के 121 राजशिविरों में आश्रय लिया है।
दोघाटी वायुसेना के हेलिकॉप्टर जिले में खाना और जिले में पाली उपलब्ध करा रहे हैं। राज्य सरकार बाढ़ पीडि़त हरएक परिवार को बर्तन कपड़े और अन्य घरेलु सामान खरीदने के लिए दो हजार रूपये की सहायता मुहैया करा रही है जबकि बाढ़ पीड़ितों के इलाज के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से उनाकोटी में कई चिकित्सा दल आए हैं।