युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका

ससुराल में खिचड़ी खाने गए युवक की हत्या करके शव नहर पुलिया में फेंक दिया गया।कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली।हत्या की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
                मामला हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र का है।यहां किरला गांव के बाहर से निकली नहर के पास एक अज्ञात बाइक पड़ी मिली व एक युवक का शव जब नहर में ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गयी।जानकारी पाकर आसपास की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को हुई।सूचना पर थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
                युवक की पहचान लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी अनुज कुमार 40 पुत्र मन्नायादव के रूप में हुई।उसकी पहचान उसके दामाद लालबहादुर पुत्र रामकिशन किरला ने अपने ससुर के रूप में की।मामले की जानकारी पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह भी पहुंचे एयर जानकारी ली।लालबहादुर ने बताया कि उसके ससुर अपनी ससुराल भुड़खेडा अतरौली खिचड़ी खाने आये थे।यहाने जब उसने फोन मिलाया तो फोन ससुर ने न उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और बताया कि वह बहादुर पुर में है उसके बाद फोन स्वीच आफ हो गया और शव मिला।उसने ससुर की हत्या का इल्जाम अज्ञात के विरुद्ध लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।