रायबरेली जनपद में यूपी 100 की पीआरवी 1746 को थाना महराजगंज अन्तर्गत गांव पूरे ज्वाला सिंह में मार-पीट की सूचना दी गयी थी । इस सूचना पर पीआरवी तत्काल ही मौके पर पहुँच गयी । पुलिस ने वहाँ भीड़ इकठ्ठा देखी । वहाँ जब पुलिस ने पता किया तो ज्ञात हुआ कि मार-पीट की गई है । सूचना देने वाले से पुलिस ने तफ्शीस से जानकारी ली । उसी की निशानदेही पर गांव के बाहर नहर के पास से आरोपी को पीआरवी कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया । आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अभिनय सिंह पुत्र बजरंग निवासी जमई थाना महराजगंज बताया । आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय थाने के सुपुर्द किया गया ।
Related Articles
पुलिस ने बलात्कार पीड़िता को दुत्कार कर भगाया तो कोर्ट ने दर्ज कराई रिपोर्ट
October 2, 2018
0
कप्तानों के तबादले की कवायद तेज़
October 23, 2017
0
50 लाख की पुरानी करेंसी के साथ चार युवक गिरफ्तार
June 3, 2018
0