नहर में युवक का कंकाल मिलने से सनसनी

दो माह पूर्व घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था युवक

दो माह पूर्व लापता हुए युवक का कंकाल गांव के बाहर निकले खारजे से बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक सुरसा थाना क्षेत्र में चौकटापुरवा गांव के बाहर से निकले एक खारजे मे एक मानव कंकाल देखे जाने सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो भीड़ एकत्र हो गयी। इस बीच पहुंचे राजेन्द्र पुत्र देशराज ने कपड़े व चप्पलों के आधार पर उसकी पहचान अपने भाई चंद्रप्रकाश 45 के रूप में की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया। राजेन्द्र ने बताया कि उसका भाई दो माह पूर्व खेत जाने की बात कहकर निकला था उसके बाद वापस नही आया। फिलहाल उसने किसी प्रकार की कोई आशंका नही जताई है।