हरदोई: दस दिन पूर्व महिला ने जुड़वाँ बेटो को जन्म दिया। पहले बच्चे ने तीसरे दिन और दूसरे बच्चे ने चौथे दिन दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला की तबियत इतनीं खराब हुई कि उसने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बमटापुर निवासी रेनू (26) की तीन वर्ष पूर्व बालेश के साथ शादी हुई थी। बालेश ने बताया कि दस दिन पूर्व रेनू ने दो बेटो को जन्म दिया था। बेटों के जन्म के बाद सभी स्वस्थ थे तीसरे दिन एक बेटे और चैथे दिन दूसरे बेटे की मौत हो गई। मंगलवार को रेनू की बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए गौरखेड़ा में भर्ती कराया, जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफ कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान रेनू ने दम तोड़ दिया। बुधवार को घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई लेकिन वह लोग नहीं आए। गुरुवार को मायके पक्ष के लोग बमटापुर पहुंचे और आरोप लगाने लगे। मृतका के पिता सुखवासी निवासी लुकमानपुर ने बताया कि दो बेटो की मौत के बाद ससुरालीजनों ने रेनू के इलाज में लापरवाही की, जिस कारण उसकी मौत हो गई।
दस दिन पूर्व घर में थी खुशियां और अब छाया मातम: रेनू ने दस दिन पूर्व दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। जिससे पूरे परिवार में खुशियां थी और दोनों ही स्वस्थ थे। तीन दिन बाद अचानक पहले बेटे और चैथे दिन दूसरे बेटे की मौत हो गई। परिजन अभी दोनों की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि अचानक रेनू की मौत हो गई। दस दिनों पूर्व जिस घर में खुशियां छाई थी उस घर में आज मातम छाया हुआ है।