सुरसा- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लचर कानून व्यवस्था को लेकर लगातार पुलिस महकमे के पेचकस रहे हैं लेकिन लचर कानून व्यवस्था की धज्जियां खुद कानून बनाने वाले ही बिगाड़ रहे हैं।
ताजा मामला सुरसा थाना क्षेत्र के गोंदहईया गांव का है जहां के रहने वाले राम शंकर चौरसिया की पत्नी रेखा चौरसिया पर दबंगों द्वारा हमला कर दिया गया था उसके बाद रेखा चौरसिया सुरसा थाने पहुंची और अपने साथ घटी आप बीती पुलिस को बताई।उसने बताया मेरा लड़का फौज में है और वहां नहीं है दूसरा लड़का जनरल स्टोर की दुकान किए हैं मेरे गांव के ही रहने वाले हैं कुछ दबंग लोगों ने मुझे बेदर्दी से मारा जिसके बाद रोती बिलखती फौजी की मां थाने पहुंची थी।
महिला का आरोप है कि थाने मे एसएसआई राजेंद्र प्रसाद जो कि थाना इंचार्ज का कार्यभार संभाले हैं ने उससे अभद्रता की और थाने से भगा दिया ।सोंचने वाली बात है कि अगर यह घटना सही है जैसाकि महिला के आरोप है तो देश के लिए जो शहीद होता है और हमारी सरहदो की रक्षा करता है लेकिन जब फौजी की मां ही सुरक्षित नहीं है तो औरों की क्या उम्मीद की जाए फिलहाल फौजी की मां रेखा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एसएसआई राजेंद्र प्रसाद पर अभद्रता करने के मामले में और आरोपियों की मदद करने में कार्यवाही की मांग की है।