लखनऊ आईजी के फरमान पर जिले भर में सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अफसरो ने जायजा लिया।इस दौरान शाखा प्रबंधकों से भी बैठक कर पुलिस अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया।
सोमवार को एसपी विपिन मिश्रा ने पूरे जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान शुरू किया।इस अभियान में खुद भी शहर में स्थित विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर शाखा प्रबंधकों से बातचीत की।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को ले कर बात की। वही बैंक में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।बैंकों के बाहर बाइक स्टैंड को लेकर भी बातचीत की गई।अचानक पुलिस महकमे की टीम जब बैंक में पहुंची।तो बैंक में मौजूद लोग भी सन्न रह गए।