कुकर्म के बाद दो लोगों ने की किशोर की हत्या, गन्ने के खेत मे मिला किशोर का शव

             हरदोई के साण्डी थाना क्षेत्र के गॉव बखरिया  में 5 दिन पूर्व गायब हुए किशोर का शव गाँव के बाहर गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया। किशोर को उसी के गांव के दो लोग ले गए थे और उसके साथ कुकर्म करने के बाद उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया और उसके बाद गला दबाकर हत्या के बाद सव गन्ने के खेत मे फेंक दिया। किशोर के शव को जानवरों ने भी अस्त व्यस्त कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
             मामला हरदोई के सांडी थाना इलाके के बखरिया गांव का है। 12 दिसंबर को अपने घर से खेत में लगे सिंचाई इंजन को चलाने के लिए एक 14 वर्षीय किशोर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। 14 दिसंबर को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोर गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। इस मामले में नाबालिग के पिता ने गांव के ही दो युवक रोहित और महेश पर शक जताते हुए किडनैंपिग की एफआईआर दर्ज कराई थी। 16 दिसम्बर को दोनो को परिजनों ने बिलग्राम से एक गांव से पकड़ा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इन दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। रोहित ने बताया कि उन दोनों ने नाबालिग की हत्या कर गन्ने के खेत में डाल दिया है। जानकारी पर पुलिस गन्ने के खेत मे पहुंची और शव को कब्जे में लिया। डेडबॉडी को गन्ने में खेत में फेंकने के बाद उसकी डेडबॉडी को जानवरों ने नोंच डाला था। जब पुलिस ने डेडबॉडी को देखा, तो उसमें हाथ- पैर दोनों गायब थे। जब डेडबॉडी को हालत में मां ने देखा, तो वो बेहोश होकर गिर पड़ी।
               परिजनों के मुताबिक, रोहित महीने भर से उसके साथ कुकर्म करने के बाद उसे धमकाता था। 12 दिसंबर को जब नाबालिग ने घटना की जानकारी घर देने की बात कही। तब दोनों (रोहित और महेश) ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में उन दोनों ने गला दबाकर हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की लिखापढ़ी करके जेल भेजा है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में कार्यवाही की जा रही है। मृतक दो भाई थे और तीन बहन है। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।