जीआरपी के सिपाही ने रेलवे कर्मचारी को पीटा, रेलवे कर्मचारियों ने चौकी पर बोला धावा

चौकी में तोड़-फोड़ कर लगाए जीआरपी मुर्दाबाद के नारे, कई घंटे चला हंगामा सहमे रहे सिपाही व यात्री

          कछौना (हरदोई)- स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक ट्रेन से डेली पोजीशन भेजने गए एक रेलवे कर्मी को जीआरपी के एक सिपाही ने मारपीट कर जीआरपी चौकी में बंद करने से आक्रोशित हुए रेलवे कर्मियों ने जीआरपी चौकी पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और जीआरपी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर हगांमा काटा। रेलवे के उच्च अधिकारियों की काफी मशक्त के बाद करीब ढाई घंटे बाद मामला शांत कराया जा सका।
            शनिवार की रात बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2:00 पर करीब 9:45 पर 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर डेली पोजीशन देने गए एम सी एम राजेंद्र प्रसाद पाल से जी आर पी बालामऊ पुलिस के ही एक सिपाही ने अभद्र टिप्पणी की स्टाप बताने के बावजूद भी जीआरपी सिपाही ने एक न सुनी अौर डियूटी पर तैनात एमसीएम राजेंद्र को बुरी तरह मारा- पीटा व जीआरपी चौकी ले जाकर बंद कर दिया। राजेन्द्र के साथ ड्यूटी पर तैनात सुनील ने आनन फानन में यह सूचना रेलवे के अधिकारी व अन्य कर्मचारियों को दी जिस से आक्रोशित होकर लगभग आधा सैकड़ा रेलवे कर्मचारियों ने जीआरपी चौकी में धावा बोल दिया और कुर्सी मेजो को तोड़ डाला व जीआरपी विरोधी नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
         करीब 2 घंटे हंगामा चलने के बाद जीआरपी प्रशासन के हाथ पैर फूल गए व रेलवे के अधिकारियों से मामले को निपटाने की गुजारिश की। इस पर रेलवे व यूनियन के अधिकारी व नेताओं ने मिलकर आरपीएफ कमांडर के साथ मीटिंग की उसके बाद करीब 12:30 बजे मामला शांत हो पाया।एमसीएम राजेंद्र प्रसाद पाल ने बताया की जीआरपी सिपाही रोहित चन्देल ने उनसे माफी मांगी व जीआरपी इंचार्ज ब्रजेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार की घटना भविष्य में नहीं होगी।