हरदोई- पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमालपुर के मजरा गौंटिया निवासी मिंटू पुत्र रामस्वरूप शराब के नशे में तमंचे से अपनी माँ मनोरमा 45 वर्ष को गोली मार दी । गोली महिला के पेट मे जा लगी । महिला को गंभीर हालत में परिजन फर्रुखाबाद ले गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मिंटू को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है ।