हरदोई में सरकारी दफ्तर बन गए मयखाने, रोडवेज में खुलेआम चलती दारू पार्टी

हरदोई मे सरकारी दफ्तर मयखाने बनते जा रहे है। डायट के बाद अब रोडबेज के कर्मियों का खुलेआम शराब पीने का विडीओ सामने आया है।शराबी कर्मियों का विडीओ वायरल होने से हड़कंप मच गया है। विडीओ आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दो नशेड़ी सुरक्षा गार्डों को जहां हटाया है वही स्टेशन इंचार्ज को नोटिस भी जारी किया है। दो दारूबाज कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही से अब हड़कंप है।
बता दें कि हरदोई में सरकारी कर्मचारी बेलगाम हो रहे है। कुछ दिन पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र में खुलेआम दारू पीते हुए सात कर्मियों व बाबुओं का विडीओ सामने आया था जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह मामला अभी ठंढा भी नही हो पाया था कि खुलेआम अब रोडवेज में दारू पार्टी करने वाले कर्मचारियों का विडीओ वायरल हो गया। विडीओ में दिख रहा है कि किस तरह से वर्दीधारी रोडवेज कर्मी दारू पार्टी के कुकर्म को छिपाने के लिए शराब की बोतल फेंकते नजर आ रहे है वह भी तब जब कैमरे में कैद हो गए।  31 दिसम्बर की रात का बताया गया है। विडीओ अब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी यादव ने सभी दारूबाज कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है इसके अलावा एसएसआई को नोटिस भी जारी किया गया है। आरबी यादव ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा दारू पार्टी चल रही थी चूंकि खुलेआम सरकारी भवन में शराब पीना अपराध की श्रेणी में आता है ऐसे में कार्यवाही की गई है।