रसखान अदबी सोसाइटी द्वारा कस्बे के बाजार इस्लामगंज मैदान में आल इंडिया मुशायरा, कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 28 अप्रैल की रात 8 बजे से होगा। मुशायरे में हिंदुस्तान के कई नामी गिरामी शायर एवं कवि कलाम पेश करेंगे। मुशायरे के आयोजक शायर सलमान जफर एवं फरीद कैफ़ी ने बताया कि हमारा उद्देश्य कस्वे के बच्चों की हौसला अफजाई करना है, जिससे वह देश और विदेश में कस्बे का नाम रौशन करें।


मुशायरे में मुख्य रूप से अज़्म शाकिरी, शायस्ता सना, अभिराज पंकज, वसीम रामपुरी, उमर फ़ारूक़ी, सलोनी राना , फारूक आदिल, अंचित श्रीवस्तव, फ़ैज़ खुमार, रंजना हया, वक़ार काशिफ, कलीम तारिक़, सलीम ताबिश, फारूक सरल, अमीर फैसल, शाहिद बर्की, गूगल हिन्दुस्तानी आदि शायर व कवि अपना कलाम पेश करेंगे। अध्यक्षता मशहूर शायर वासिफ फारूकी और संचालन हिलाल बदायूंनी करेंगे।