हरपालपुर थाना क्षेत्र में कन्हारी गांव के पास चौपहिया वाहन की टक्कर होने से बाइक सवार दादी और पोता समेत तीन लोग जख्मी हो गए थे। दादी पोता दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरपालपुर थाना के अन्ना निवासी सत्येंद्र गुरुवार को अपनी दादी राम श्री बहन पूनम को लेकर बहन लक्ष्मी की ससुराल हकरेपुर थाना अमृतपुर जनपद फर्रुखाबाद जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में कन्हारी गांव के पास तेज रफ्तार से जा रहे चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों जख्मी हो गए। दादी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि पोता सतेंद्र को परिजन इलाज कराने के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे रास्ते में दम तोड़ दिया। सत्येंद्र अविवाहित था खेती-किसानी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।