किशोरी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट 

        माधोगंज (हरदोई)- खेत पर पानी लेकर जा रही किशोरी का हाथ पकड़ कर छेड़ छाड़ करने की रिपोर्ट पीड़ित के पिता ने थाने में दर्ज कराई । थाना क्षेत्र के चौकी के अंतर्गत निवासी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी17 वर्षीय पुत्री गुरुवार को समय 9 बजे खेत पर पानी लेकर जा रही थी । आलोक की दुकान के सामने बैठे गांव के ही रीतेश पटेल उर्फ़ अन्नू पुत्र विमलेश पटेल ने मेरी पुत्री का हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़ छाड़ करने लगा । पुत्री द्वारा शोर मचाने पर उसे मार पीट कर जान माल की धमकी देते हुए भाग गया । पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की ।