पड़ोसी पर चोरी का आरोप

हरदोई- बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरा सरैंया निवासी सालिकराम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात वह मकान के बाहर सोया हुआ था । पत्नी व बच्चे घर में सोये हुए थे । रात करीब डेढ़ बजे गांव के ही अवधेश पुत्र श्री राम  पीछे की दीवार की ईंटे निकाल कर घर में घुस आया । बक्से में रखे तीन हजार रुपये और घरेलू सामान चुरा लिया । खटपट की आवाज सुनकर बच्चे जग गए और शोर मचाने लगे तो आरोपी पीछे की तरफ से भाग गया । मामले में पुलिस जांच में जुटी है ।