शिक्षिका से नाराज छात्रों अभिभावकों ने फाड़ी उत्तर पुस्तिकाएं

जूनियर स्कूल की अध्यापिका के द्वारा छात्र व अनुदेशिका को चप्पल से पीटने का मामला

                    अतरौली थाना क्षेत्र के भरावन छावन गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षिका के द्वारा छात्र व अनुदेशिका की चप्पलों से पिटाई के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और नाराज छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल में उत्तर पुस्तिकाओं को फाड़ दिया वही सुबह से लेकर शाम करीब चार बजे तक स्कूल में हंगामा किया।सभी की मांग थी कि खंड शिक्षाधिकारी व स्कूल की अध्यापिका को यहां से हटाया जाए।
    बता दें कि हरदोई में अतरौली थाना क्षेत्र के जूनियर विद्यालय छावन में स्कूल प्रिंसिपल ने क्लास 7 के एक छात्र को चार दिन पूर्व चप्पलों से पीट दिया था जिसके बाद हंगामा हो गया था।इस बात से नाराज करीब 50 छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था।छात्र को शिक्षिका ने महज इस लिए पीट दिया क्योंकि उसने मध्यान्ह भोजन योजना में बने खाने में सब्जी न मिलने की शिकायत कर दी थी। छात्र को बचाने आयी अनुदेशक को भी प्रिंसिपल साहिबा ने बुरी तरह पीट दिया ,जिसके बाद प्रथमिक स्कूल छावन के सभी छात्र एक होकर हंगामा काटने लगे। सुचना मिलने पे एसडीआई भी मौके से पहुंचे और बच्चो को दिलासा दिया की सब ठीक जायेगा। तब जाके मामले को शांत किया जा सका। प्रकरण पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए कार्यवाही के आदेश जारी किये है।मामले में नाराज 50 छात्रो ने परीक्षा छोड़ दी थी लेकिन जब कोई कार्यवाही नही हुई तो हंगामा और बरप गया।
      सोमवार को छावन गांव के जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षिका के द्वारा छात्र व अनुदेशिका की चप्पलों से पिटाई के मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब लोगों को पता चला कि अनुदेशिका की सेवा समाप्ति की नोटिस भेज दी गयी और शिक्षिका पर कोई कार्यवाही नही हुई।इस बात से नाराज छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल में उत्तर पुस्तिकाओं को फाड़ दिया वही सुबह से लेकर शाम करीब चार बजे तक स्कूल में हंगामा किया।सभी की मांग थी कि खंड शिक्षाधिकारी व स्कूल की अध्यापिका को यहां से हटाया जाए।हालांकि नगर शिक्षाधिकारी ने कहा है कि शिक्षिका विवादित है उसको वहां से हटा दिया जाएगा।