शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली-
बघौली ग्राम पंचायत गोपार में ग्रामवासियों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए ग्राम प्रधान संगीता वर्मा ने पूरी ग्राम सभा में एनाउन्समेण्ट कराकर इस खतरनाक बीमारी से बचने के उपाय बताए । प्रधान पुत्र अनुज वर्मा ने लोगों से अपील की और कहा कि इस बीमारी का बचाव आपसी दूरी व साफ सफाई ही है ।
एनाउन्सिंग कराते समय प्रधान पुत्र अनुज वर्मा ने करीब आधा दर्जन गरीब परिवारो को राशन व नकद धनराशि भी मुहैया कराई (जिसे शासन की मंशा के अनुरूप प्रकाशित नहीं किया जा रहा है) । ग्राम प्रधान संगीता वर्मा ने ग्रामवासियों से अपील की कि जब तक अति आवश्यक कार्य न हो घर से बाहर न निकले और यदि निकले भी तो शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही निकले । यदि बीमारी के लक्षण दिखाई पडे़ तो तुरन्त ग्रामसभा प्रधान के साथ प्रशासन को भी सूचना दें ।