भैसानी में हुआ शानदार वार्षिकोत्सव

भवानीमण्डी– राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसानी में मंगलवार को सरपंच श्रीमती हरकुंवर बाई मुख्यातिथि विशिष्ट अतिथि श्री धीरप सिंह जीएसएस भैंसानी अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्राम पंचायत क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं शाला प्रबंधन समिति राउमावि भैंसानी अध्यक्ष श्री श्याम सिंह जी, पीईईओ एवं प्रधानाचार्य लतेश मीना आदि की उपस्थिति में शानदार वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सपन्न हुआ। जिसमें व्याख्याता लोकेश शर्मा, प्रकाश धाकड़ उर्मिला मीना, भटनागर मैडम द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान में अपनी महति भूमिका अदा की कार्यक्रम का मंच संचालन उमाशंकर शर्मा वरिष्ठ अध्यापक, एवं सत्यनारायण पाटीदार द्वारा किया गया।

उक्त कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र में स्थित सभी विभागों के लगभग सभी प्रमुख कार्मिकों की उपस्थिति रही जिन्हें उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिनमें चिकित्सा क्षेत्र में एएनएम मैडम मिश्रोली द्वारा कोरोना टीकाकरण में सम्पूर्ण ग्राम पंचायत क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया। भामाशाह में सबसे बड़ी घोषणा श्रीमती अंजू शर्मा अध्यापिका भैंसानी द्वारा विद्यालय को वाटरकूलर उपलब्ध करवाने की प्रमुख रही। उपस्थित ग्रामीणों एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा अक्षय पात्र में भी राशि दान की। 18 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति में बालिका शिक्षा, स्वच्छता, सामाजिक कुरीतियों, आदि विषयों पर विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। साथ ही नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियो को सराहते हुए उन्हें शानदाररूप से पुरुस्कृत किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई उनके द्वारा भी भामाशाह की भूमिका अदा कर दो सीमेंट की बेंचे विद्यालय को दी गई। इस अवसर पर अरनिया प्रधानाध्यापक पुष्पेन्द्र पाटीदार जगदीश चंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक लोलड़ा, महुडिया प्रधानाध्यापिका प्रीति सक्सेना, आक़िया रचना शर्मा, आक़िया का खेड़ा प्रधानाध्यापक अमरसिंह खारखेड़ा संस्था प्रधान श्याम लाल व्यास, डेलिया खेड़ी संस्था प्रधान मंगलाकान्त तिवारी इत्यादि की उपस्थिति रही सभी के द्वारा अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन पुरस्कार देकर किया गया। सभी संस्थाप्रधानों का पीईईओ एवं प्रधानाचार्य लतेश मीना द्वारा सम्मानित किया गया।