कछौना (हरदोई): नगर में सीबीएसई बोर्ड दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यालय यूजे इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की टर्म वन परीक्षा में अच्छे अंक पाकर माता-पिता व शिक्षकगण, विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस परीक्षा में छात्रा श्रुतिका गुप्ता ने 95%, छात्र हिमांशु भारतीय ने 88.4%, छात्रा कनिष्का सिंह ने 87.2% अंक प्राप्त किये। सम्मानजनक अंक पाने से इनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र- छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। दो वर्षों से कोविड-19 महामारी के चलते छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई, अब धीरे-धीरे शिक्षा की स्थिति पटरी पर आ रही है। नौनिहाल स्कूल पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के संचालक शिवम गुप्ता व शिक्षकों ने सफल परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया।