नवीन गल्लामंडी के अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा रविवार को भाजपा की सदस्यता लेने के बाद समाजवादी पार्टी के वैश्य नेताओं का बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होने कहा है कि कोई भी व्यापारी नेता वैश्य समाज के वोटों का कोई ठेकेदार नही है।
समाजवादी पार्टी के मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने मंडी अध्यक्ष के भाजपा मे जाने पर बाबा मन्दिर मे आशीष गुप्ता के आवास पर एक बैठक बुलायी। बैठक क दौरान मंडी अध्यक्ष व महामंत्री व अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा मे शामिल होने के कदम को वैश्य समाज का अपमान बताया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि मंडी समिति के जिन पदाधिकारियों ने स्वार्थ के चलते राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल के साथ धोखा किया है उन्हें यंहा तक पंहुचाने मे कंही ना कंही राज्यसभा सांसद का ही योगदान है।बैठक के दौरान प्रमुख रूप से पंकज गुप्ता, रिशु गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुशील गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, छोटू गुप्ता, बब्लू गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रधान महेन्द्र गुप्ता, प्रधान विनय गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता व राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।