निजी बस कंडक्टर वृद्धा का बैग लेकर फरार

हरदोई -लखनऊमार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव कलौली निवासी बलकोरा 50 पत्नी बुलाकी राम शनिवार चंडीगढ़ से घर वापस आ रही थी हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर निजी बस स्टॉप पर जाकर बस संख्या यू,पी,30 ऐ टी  2193 से  बालामऊ में उतरकर कंडेक्टर से बस की डिग्गी में रखा बैग मांगा इस पर बस के कंडक्टर ने वृद्धा को धक्का देकर गिरा दिया और बस लेकर फरार हो गया वृद्धा चौराहे पर रोती तड़पती रही लेकिन बस चालक बस को लेकर संडीला की ओर चला गया उपरोक्त पीड़िता ने रविवार को थाने पर तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है पीड़ितने बताया कि बैग में तीस हजार रुपए नगद एक नया मोबाइल बिना सिम का एक जोड़ी पायल पांच साड़ी और कुछ पुराने कपड़े थे जिसे कंडक्टर ने बस की डिग्गी में रख दिया था स्थानीय थाने पर तहरीर दी है, कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि वृद्धा का रुपया  हर हाल में बस चालक एवं कंडेक्टर को देना पड़ेगा अन्यथा की स्थिति में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा