हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा के मेँहदीघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली यहां स्नान करने के लिए श्रद्धालु शुक्रवार से ही इकट्ठा होना शुरू हो गये थे बताया जाता है कि हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का  विशेष महत्व है :हिंदू पंचाग के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक महीना होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है।पुराणों में इस दिन स्नान, व्रत एवं तप की दृष्टि से मोक्ष प्रदान करने वाला बताया गया है और इसी दिन तुलसी की पूजा की जाती है इसलिए श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए दूर दूर से  आते हैं भीड़ को देखते हुए प्रसासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे एक दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने गंगा घाट पहुंच कर सुरक्षा इंतजामों का जायज़ा लिया और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो ऐसे इंतजाम करने के आदेश दिए गंगा घाट पर  अफरातफरी न हो सके इसलिए बांस और बल्लियों से बैरिकेडिंग भी की गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लगायी गयी थी श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कत न इस कारण आने जाने के लिए कई मार्गों को भी बदला गया था ।