जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमार स्वामी ने सुश्री ममता बनर्जी और सुश्री मायावती सहित विभिन्न गैर भाजपा दलों के नेताओं से कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की अपील की है। आज बेंगलुरू में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए श्री कुमार स्वामी ने बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल द्वारा भाजपा सरकार को 15 दिन का समय दिये जाने पर भी आपत्ति जताई। श्री कुमार स्वामी बाद में माहत्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दे रहे कांग्रेस के नेताओं के साथ धरने पर बैठ गये।
Related Articles
एसएससी परीक्षा घोटाले के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
March 6, 2018
0
किसान विधेयक के विरोध में सड़क पर उतरे किसान, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
November 27, 2020
0
बदायूँ के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा जितेंद्र कुमार सक्सेना ने की परिवहन मंत्री से रोडवेज के एप को चालू करने की अपील
December 11, 2019
0