रिपोर्ट-शिवकुमार यादव
शाहाबाद हरदोई-
मामला शाहाबाद विकासखंड के ग्राम अब्दुल्लापुर का है जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के आवंटन में सेक्रेटरी व प्रधान की सांठगांठ से बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है । ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी शिवम तिवारी, राजपाल, वासुदेव, संतोष सिंह आदि ने डीएम और मुख्य विकास अधिकारी को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम के सुरेंद्र कुमार पुत्र कुबेर के नाम आबंटित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास में धांधली की गयी है । इस आवास का क्रमांक संख्या यूपी 0129 0519 है । कलावती पुत्री धेनु ने भी आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 16/ 17 में पात्रता के आधार पर नाम का चयन हुआ था जिसका क्रमांक संख्या 240 0768 है लेकिन प्रधान और सेक्रेटरी के द्वारा उसी नाम की दूसरी महिला कलावती पत्नी कलट्टर को आवास की धनराशि निकलवा दी गई । इस बात की सूचना उप जिलाधिकारी शाहाबाद को 11 दिसम्बर 2017 में शिकायत पत्र के माध्यम से दी गई । तब प्रधान व सेक्रेटरी ने कलावती से कहा ₹20000 हमको चाहिए जिसमें कलावती ने ₹10000 प्रधान और सेक्रेटरी को दे दिए । काफी इंतजार करने के बाद भी कलावती को आवास नहीं मिला है क्योंकि हर जगह पैसे का बोलबाला है । मालूम हो कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को कम ही मिल पाता
है ।